{"_id":"5b8c1b9442c792464b1c64a0","slug":"11535908756-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को खड्ड में कपड़े धोना पड़ा महंगा, एक बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को खड्ड में कपड़े धोना पड़ा महंगा, एक बही
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लडभड़ोल (मंडी)। बारिश में चेतावनी के बावजूद खड्डों-नालों में जाना लोगों को महंगा पड़ रहा है। शनिवार शाम दो महिलाएं सियुन खड्ड में कपड़े धोने चली गईं और अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। इसमें दोनों महिलाएं फंस गईं। चिल्लाने पर एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन दूसरी महिला को नहीं बचा सके औश्र वह पानी के तेज बहाव में बह गई। महिला की पहचान कौशल्या पत्नी सोनू साईं निवासी दहिंदा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं साथ में बन रहे लडभड़ोल कॉलेज के भवन निर्माण में मजदूरी करती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश आरंभ कर दी है। अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम दो प्रवासी महिलाएं कौशल्या और निर्र्मला देवी पत्नी मोहन, छत्तीसगढ़ सियुन खड्ड में कपड़े धोने चली गईं। इस दौरान बारिश होने पर अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। इसमें दोनों महिलाएं फंस गई। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्मला देवी को बचा लिया लेकिन कौशल्या पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। पुलिस को सूचित किया और महिला की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रविवार पूरा दिन महिला की तलाश जारी रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला की तलाश की जा रही है।