फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी

पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 14 Apr 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
रिवालसर (मंडी)। बैसाखी मेले के दूसरे दिन पवित्र रिवालसर झील में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जहां पवित्र झील में स्नान करके पुण्य कमाया, वहीं दूर-दूर से आए देवी-देवताओं के दर्शन भी किए। लोमश ऋषि के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कई श्रद्धालु रिवालसर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सरकीधार की पहाड़ियों पर स्थित मां नैणा देवी के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे। बैसाखी के पवित्र दिन लोगों ने ग्रह निवारण के लिए तुलादान भी किया। मेले में पहुंची भीड़ ने मेला स्थल पर लगी दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए दिखे। वहीं, मेला ग्राउंड में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों पर झूलकर बच्चों और युवाओं ने खूब मस्ती की। गोर हो कि रिवालसर को तीन धर्माें की तपोस्थली के नाम से जाना जाता है और यहां पर तीन धर्मों के लोगों की गहरी आस्था है। यहां पर समय-समय पर लगने वाले मेलों और उत्सवों में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं यह एक अनुपम पर्यटन स्थल भी है और 12 महीने यहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन


काकू राम के नाम रही पहली सांस्कृतिक संध्या
बैसाखी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या चंबा से आए काकू राम ठाकुर के नाम रही। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद रोहड़ू जाणा मेरी आमिए और पाणी री टांकी गीत ने युवाओं और दर्शकों को थिरकने के लिए विवश कर दिया। इसके अलावा इस संध्या में अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सबका खूब मनोरंजन किया। इन कलाकारों में खेमू चौहान, रोहित सागर और पूनम सरनाइक ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed