फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जंजैहली में सिराज भाजपा और संघर्ष समिति की वार्ता फिर विफल

जंजैहली में सिराज भाजपा और संघर्ष समिति की वार्ता फिर विफल

Sun, 04 Mar 2018 07:16 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
जंजैहली में सिराज भाजपा और संघर्ष समिति की वार्ता फिर विफल
जंजैहली में सिराज भाजपा और संघर्ष समिति की वार्ता फिर विफल
विज्ञापन

समिति का आरोप, सीएम के समक्ष समिति का पक्ष नहीं रख पाए भाजपाई
6 मार्च को जंजैहली में समिति ने किया महारैली करने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
जंजैहली (मंडी)।
जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर पिछले 14 दिन से चली क्रमिक भूख हड़ताल के बीच रविवार को सिराज भाजपा और सिराज संघर्ष समिति के बीच बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सिराज भाजपा के करीब आधा दर्जन नेताओं ने सिराज संघर्ष समिति के साथ जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर मंथन किया। सिराज भाजपा ने समिति के लोगों को जंजैहली में एसडीएम 10 दिन तक बिठाने का आश्वासन दिया। मगर सिराज संघर्ष समिति 15 दिन के लिए अडिग रही। जिससे सिराज भाजपा और सिराज संघर्ष समिति की वार्ता फिर विफल रही। सिराज भाजपा के नेता भीष्म ठाकुर, रोशन, विक्रम सोनी, शेर सिंह, गोपाल समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिराज संघर्ष समिति के लोगों को शांत करने की कोशिश की। मगर वार्ता बुरी तरह से असफल रही। उधर, सिराज संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि समिति के लोग उनका पक्ष मुख्यमंत्री के पास नहीं रख सके बल्कि सीएम का आदेश लेकर वार्ता करने पहुंचे। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और सिराज भाजपा टालमटोल करने में लगे हैं। लेकिन, समिति हार मानने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जंजैहली में एसडीएम कार्यालय खोलकर जंजैहली वासी दम भरेंगे। उधर सिराज संघर्ष समिति ने रविवार को 14 वें दिन भूख हड़ताल जारी रखी। लुदर सिंह, रणजीत कुमार, टेक सिंह, दलीप और रणजीत भूख हड़ताल पर बैठे रहे। सिराज संघर्ष समिति ने एलान किया है कि आगामी 6 मार्च को जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर महारैली होकर रहेगी। समिति ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री जब तक झुकते नहीं, संघर्ष जारी रहेगा। पिछले 14 दिन से सिराज संघर्ष समिति जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर भूख हड़ताल पर है। अब वार्ता बार बार असफल होने के बावजूद जंजैहली एसडीएम प्रकरण की चिंगारी भड़कती जा रही है। आगामी 6 मार्च को जंजैहली में सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed