फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एसडीएम ऑफिस के घमासान में कूदी जिला कांग्रेस कमेटी

एसडीएम ऑफिस के घमासान में कूदी जिला कांग्रेस कमेटी

Tue, 27 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ऑफिस के घमासान में कूदी जिला कांग्रेस कमेटी
मंडी/जंजैहली। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर छिड़े घमासान में जिला कांग्रेस कमेटी मंडी भी कूद गई हैै। कई दिनों से सिराज में एसडीएम कार्यालय को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेता आंदोलनरत थे। लेकिन, अब पार्टी के संगठनात्मक जिला मंडी का भी सिराज मंडल कांग्रेस को साथ मिला है। अब कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन को पूरे सिराज विस में क्षेत्रवार चलाने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन अब जंजैहली के अलावा छतरी, गाड़ागुसैणी, बालीचौकी में तेज किया जाएगा। सिराज में आंदोलन पूरा करने के बाद कांग्रेस इस आंदोलन को जिलास्तर पर छेड़ेगी।
विज्ञापन

यह निर्णय मंगलवार को आयोजित सिराज मंडल कांग्रेस की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता सिराज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश रैड्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर को सिराज के देवी देवताओं ने इस प्रदेश की कमान छीनने के लिए बल्कि सौगातें देने के लिए दी है। लेकिन, सीएम इसके विपरीत सिराज के लोगों को सौगातें देने की बजाए उनको मिली सौगातों को छीन रहे हैं। जबकि, भाजपा के कुछ लोग समर्थन रैलियां निकाल कर इसे राजनीति का रंग दे रहे हैं। यह सरासर गलत है। सिराज संघर्ष समिति के बैनर तले जंजैहली में जो एसडीएम कार्यालय को लेकर संघर्ष चल रहा है, उसे पूरे सिराज में क्षेत्रवार चलाया जाएगा। जैसे छतरी, गाड़ागुशैणी, बालीचौकी और मध्य क्षेत्र, हर जगह आंदोलन छेड़े जाएंगे। जिसके लिए इस सप्ताह बैठकों का दौर शुरू किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इस आंदोलन को पूरे सिराज में करने के बाद जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर शुरू करेंगे। बैठक में मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, चमन राही, जवाहर वर्मा, विजय पाल सिंह, हेम सिंह, दीवान सिंह, बृजलाल, मदन, लक्ष्मी ठाकुर, माही ठाकुर, पवन, सुरेश ठाकुर, कृष्ण नेगी, मनोरम कौंडल, इंद्रा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


नौंवे दिन भी जारी रही भूखहड़ताल
जंजैहली में नौंवे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जंजैहली में भूख हड़ताल पर डटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया। नौंवे दिन हड़ताल पर कमलदेव, दीप कुमार, सुंदर सिंह, वेद प्रकाश, भुवनेश्वर सिंह ने मोरचा संभाला था। वहीं, अगले 24 घंटे तक हड़ताल पर मोर्चा संभालने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने सिराज कांग्रेस कमेटी की बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed