फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चे नवाजे

विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चे नवाजे

Thu, 21 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चे नवाजे
पांगणा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखरौट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें पंचायत समिति सदस्य बेसर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य मुंशी राम ने मुख्य अतिथि को टोपी और शॉल पहना कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि ने होनहारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्य ने इस दौरान स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाले मेधावियों में आरती वर्मा, प्रीक्षित, देवांश, प्रदीप, रितिका, नेहा, अजय, हेमंत, तनुजा, सलील वर्मा, जयवंती, बनीता कुमारी, रीमा, पल्लवी को सम्मानित किया गया । सबसे ज्यादा उपस्थिति के लिए छठी के पंकज ठाकुर, सातवीं के तेजेंद्र कुमार, चंद्र मोहन, आठवीं की रितिका ठाकुर, नौवीं की प्रिया, दसवीं की तोयाषी, जमा एक की बनीता, जमा दो की पल्लवी को सम्मानित किया गया। खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी इस दौरान मुख्यातिथि ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत बखरौट हरिप्रिया ठाकुर, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान शीश राम चौहान, वार्ड सदस्य बिमला सहित बच्चों के अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed