{"_id":"5a217f694f1c1b78548c09fc","slug":"11512144745-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन स्कूलों में परीक्षा के प्रश्र पत्र लें स्कूल मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन स्कूलों में परीक्षा के प्रश्र पत्र लें स्कूल मुखिया
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। जिले के शीतकालीन सत्र के राजकीय और निजी वरिष्ठ तथा उच्च पाठशालाओं के नौवीं और जमा एक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्र पत्र उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी पहुंच गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न भेज दिए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने स्कूल मुखिया को निर्देश दिए हैं कि उक्त सत्र की पाठशाला से किसी जिम्मेवार कर्मचारी को प्राधिकृत करके प्रश्न पत्र प्राप्त कर लें। वहीं, विभाग ने कहा है कि प्रश्र पत्र देरी के लिए संबंधित स्कूल का मुखिया उतरदायी होगा। इसके चलते कर्मचारी जल्द उपनिदेशक उच्चतर कार्यालय मंडी से प्रश्र पत्र प्राप्त कर लें। आगामी सप्ताह से शीतकालीन सत्र के स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। निजी और सरकारी स्कूलों द्वारा बच्चों की संख्या के आधार पर डिमांड के अनुसार प्रश्र पत्र उक्त सत्र के जिले के उपनिदेशक कार्यालय को जारी कर दिए हैं। इसके चलते पाठशाला से किसी जिम्मेवार कर्मचारी के प्राधिकृत करके प्राप्त करने होंगे।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा का कहना है कि शीतकालीन सत्र के राजकीय, निजी वरिष्ठ और उच्च पाठशालाओं के नौवीं तथा जमा एक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्र पत्र पहुंच गए हैं। स्कूल मुखिया उपनिदेशक कार्यालय में स्कूल से अधिकृत कर्मचारी भेज कर प्रश्रपत्रों को ले सकते हैं।