{"_id":"5a18141d4f1c1b96698b4fef","slug":"11511527453-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रैंक वन पेंशन की विसंगितों को दूर करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रैंक वन पेंशन की विसंगितों को दूर करे सरकार
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। पूर्व सैनिक संगठन ऑनरेरी कमीशन अफसर कल्याण एसोसिएशन बलद्वाड़ा शाखा की बैठक इंदिरा मार्केट बलद्वाड़ा में शुक्रवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कैप्टन जगदीश वर्मा ने की। बैठक में हटली की लगभग 17 पंचायतों के सेना, नौसेना तथा वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए अफसरों ने भाग लिया।
मीटिंग में सीएसडी और ईसीएचएस की मेडिकल सुविधा का विस्तार, सातवें वेतन आयोग, अपंगता पेंशन, ओआरओपी की विसंगतियां और अन्य विषयों पर विचार साझा किए गए। कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा कि हाल ही में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से न केवल पूर्व सैनिक बल्कि सेवार्थ सैनिकों का मनोबल गिरा है। वन रैंक वन पेेंशन स्कीम की विसंगतियां हटाने वाले न्यायमूर्ति लक्ष्मी नरसिम्हा ने 2016 में अपनी सिफारिशें दी थी। इसके बावजूद अभी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। जिसके चलते इन पूर्व सैनिकों में सरकार के खिलाफ खासा रोष है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को जंतर-मंतर से जबरन हटाना भी न्यायसंगत नहीं है। इस बैठक में कैप्टन सत्यपाल, कैप्टन ज्ञान चंद, प्रकाश चंद, हेमराज, जयपाल, अमर सिंह, दीप चंद, रमेश चंद, राम सहाय, इस्वार सिंह पठानिया और अन्य सैनिक उपस्थित रहे।