फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दस बजे के बाद डीजे बजाने पर लगाई पाबंदी

दस बजे के बाद डीजे बजाने पर लगाई पाबंदी

Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
दस बजे के बाद डीजे बजाने पर लगाई पाबंदी
संधोल (मंडी)। बच्चों की परीक्षाओं के चलते पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर डीजे चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने डीजे मालिकों को आदेश दिए हैं कि कोई भी 10 बजे के बाद डीजे चलाता पाया गया तो उसकी खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इन दिनों स्कूली विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए पुलिस ने सभी डीजे ऑपरेटरों को एक बैठक करके यह सख्त हिदायतें दी हैं कि 10 बजे के बाद कोई भी डीजे नहीं चलाएगा। इससे ध्वनि प्रदूषण हो रहा है और परीक्षाओं के दौर में बच्चों को परेशानी हो रही है। इसमें डीजे ऑपरेटरों को कहा गया कि वे बाकायदा अपने उपभोक्ताओं से एक एग्रीमेंट बना लें। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर क्षेत्र में कहीं से भी कोई शिकायत आई तो डीजे मालिक का सामान जब्त कर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर डीजे यूनियन के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि अब बिना सहमति पत्र के वे किसी भी कार्यक्रम में बुकिंग नहीं करेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ एग्रीमेंट पर ही कार्यक्रम लिए जाएंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed