फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शीतकालीन सत्र के स्कूलों में तीन दिन और छुट्टियां

शीतकालीन सत्र के स्कूलों में तीन दिन और छुट्टियां

Sun, 10 Feb 2019 10:30 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र के स्कूलों में तीन दिन और छुट्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। शीतकालीन सत्र के स्कूलों में शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब यह स्कूल 14 फरवरी को खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने मंडी जिले के सराज और चौहारघाटी के अलावा अन्य क्षेत्र में अधिक बर्फबारी के चलते छुट्टियों की अवधि को बढ़ा दिया है। अब शीतकालीन सत्र के स्कूल 11 फरवरी के बजाय 14 फरवरी यानी वीरवार को खुलेंगे। शीतकालीन सत्र के स्कूलों में पहली जनवरी से लेकर नौ फरवरी तक अवकाश चल रहा था लेकिन छह-सात फरवरी को ऊपरी क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी के चलते सड़कें और रास्ते बंद पड़े हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बर्फबारी के चलते संपर्क टूट चुके हैं और रास्तों पर फिसलन बनी हुई है। इसके चलते बच्चों को स्कूलों तक पहुंचना कठिन और खतरे से खाली नहीं है। इसके अलावा अभी तक कई गांवों में सड़क और बिजली आपूर्ति भी बहाल नहीं हो पाई है। जिले के शीतकालीन सत्र के स्कूल भी 14 फरवरी को खुलेंगे, जबकि ग्राीष्मकालीन सत्र के स्कूल 11 फरवरी को खुले रहेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा का कहना है कि मंडी जिले के शीतकालीन सत्र के स्कूलों के क्षेत्र में अधिक बर्फबारी के चलते अवकाश की अवधि को बढ़ा दिया है। अधिक बर्फबारी के चलते शीतकालीन क्षेत्रों में व्यवस्था ठप है। इसके चलते उक्त सत्र के समस्त स्कूल 14 फरवरी को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed