फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर में कुतों ने पांच को काटा

जोगिंद्रनगर में कुतों ने पांच को काटा

Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में कुतों ने पांच को काटा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में लावारिस कुत्तों के काटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन में पांच और राहगीरों को कुत्तों ने काट लिया है। प्रशासन समस्या को जानकर भी अनजान है। जिमजिमा निवासी धर्म सिंह (62), बल्ह की जमुना (53) और शहर के जोगिंद्रा कांप्लेक्स की प्रिया (25) जब कहीं जा रहे थे तो उन्हें कुत्तों ने काट लिया। इसके अलावा 9 वर्षीय आरती निवासी कौंसल और योगराज (52) निवासी बनौण को 48 घंटों के भीतर कुत्तों के शिकार हुए हैं। पीड़ितों के शरीर पर कुत्तों के काटने के बाद गंभीर जख्म आए हैं। जनवरी माह के शुरुआती 15 दिनों में 20 से अधिक मामले कुत्तों के काटने के आए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 1500 के पार कर चुका है। क्षेत्र में इससे पहले कुत्तों के काटने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। कुत्तों के आतंक से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी खौफजदा है। जोगिंद्रनगर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जितेंद्र चौहान ने कहा कि कुत्तों के काटने के मामले अस्पताल पहुंचे थे। इन्हें एंटी रेबीज के टीके लगा दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या उपमंडल स्तर पर है। प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधियों को नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश पारित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में नगर परिषद के द्वारा समय-समय पर लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed