{"_id":"5c363704bdec22569b2f0ea4","slug":"111547056900-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहर और करसोग में आंगनबाड़ी वर्करों ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहर और करसोग में आंगनबाड़ी वर्करों ने बोला हल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर और करसोग में आंगनबाड़ी वर्करों ने बोला हल्ला
मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, गोहर से बासा तक निकली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी/ करसोग (मंडी)। जिला मंडी के गोहर, करसोग में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन ने जिला प्रधान सुनीता कुमारी की अगुवाई में गोहर से एसडीएम कार्यालय बासा तक रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जिला प्रधान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों पर अब तक गौर नहीं किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हरियाणा की तर्ज पर 11 हजार पांच सौ और हेल्पर को छह हजार रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर्स को 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के मुताबिक पक्का और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री नर्सरी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की राज्य सचिव राजकुमारी ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गौर करे। उधर, करसोग में भी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स यूनियन ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।