फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बर्फबारी से पाइपों में जमा पानी, पेयजल किल्लत, बिजली गुल

बर्फबारी से पाइपों में जमा पानी, पेयजल किल्लत, बिजली गुल

Wed, 12 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से पाइपों में जमा पानी, पेयजल किल्लत, बिजली गुल
मंडी। जिला की ऊंची चोटियों पर मंगलवार रात और बुधवार को बर्फबारी हुई। इनमें सराज और गोहर की पहाड़ियां शामिल हैं। सराज की शैटाधार, शिकारी देवी और गोहर के कमरूनाग में करीब दो से पांच इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा सराज की जोगणी धार, चुंजबाला धार, स्पैहनी धार, थाचाधार, कलहनी, करथाच, नलबागी, शुनका, देवगल की पहाड़ियों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, क्षेत्र की गाड़ागुशैनी, खौली, सोमनाचनी, शालागाड़, डीडर धमाच, टीकी, बूंग जहलगाड़, देव कांडा में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। उधर, मैैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते पूरे जिला में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। जहां इस बर्फबारी से मौसम खुुशगवार हो गया है। वहीं, दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। सराजघाटी की चार सड़कें बाधित होने से आवाजाही बंद हो गई है। वहीं, पानी की पाइपों में पानी जाम होने से पेयजल दिक्कतें भी आ रही हैं। सराज घाटी के प्रताप सिंह, प्रकाश ठाकुर, दिनेश कुमार, रंजीत ठाकुर आदि लागों का कहना है कि सराज घाटी में बर्फबारी के चलते बिजली, पानी की समस्याएं आ रही हैं। घाटी में बर्फबारी के चलतेे बुधवार को थाचाधार, खौली, खणी, शालागाड़ सहित कई गांवों और पंचायतों में बिजली के बार-बार आने जाने की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


इन सड़कों पर बंद हुई आवाजाही
बर्फबारी के चलते सराज की कई सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि इन सड़कों पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। सड़क बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बजुर्गों सहित क्षेत्र के लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ा। इन सड़कों में बंजार से गाड़ागुशैनी, जंजैहली-छतरी, थाचाधार-घाट, खौली-छाछगलू में आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन


बारिश व बर्फबारी से खिलेे किसानों-बागवानों के चेहरे
यह बर्फबारी किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाली है। इसलिए बागबानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। यह बारिश किसानों-बागवानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। बागवानों का कहना है कि बगीचों में नमी रहने से यह सेब उत्पादन के लिए बहुत अच्छा होता। उधर, मैदानी इलाकों में भी गेहूं की फसल के लिए यह बारिश बहुत उपयोगी साबित होने वाली है। बागवानों खेम चंद, विजय ठाकुर, सुनील दत्त, ओमप्रकाश, कमला देवी, शकुंतला आदि ने कहा कि बर्फबारी से उन्हें बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed