फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हादसे को तीन दिन बीते पर, सामने नहीं आया स्कूल का चेयरमैन

हादसे को तीन दिन बीते पर, सामने नहीं आया स्कूल का चेयरमैन

Sat, 23 Jun 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे को तीन दिन बीते पर, सामने नहीं आया स्कूल का चेयरमैन
धर्मपुर (मंडी)। गरली स्कूल वैन हादसे के तीन दिन बाद भी निजी स्कूल प्रबंधन प्रशासन के समक्ष दस्तावेज पेश नहीं कर सका है। जबकि, पुलिस को प्रबंधन से जांच में सहयोग नहीं मिल रहा है। इससे अब स्कूल प्रबंधन पर प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, हाईकोर्ट के वकील के माध्यम से प्रबंधन ने जल्द ही दस्तावेज प्रशासन को सौंपने का दावा किया है। लेकिन, स्कूल के चेयरमैन सूचना के बावजूद एसडीएम कार्यालय में पेश नहीं हुए हैं। एसडीएम धर्मपुर ने हादसे के कुछ घंटे बाद ही निजी स्कूल का दौरा कर रिकार्ड सीज किया था। लेकिन, इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त वैन समेत अन्य कई संबंधित दस्तावेज नहीं मिले थे। जिन्हें एसडीएम ने शुक्रवार दो बजे तक जमा करवाने का समय दिया था। लेकिन, इन दस्तावेजों को प्रशासन को सौंपने की बजाए प्रबंधन मामले में टाल मटोल कर रहा है। पुलिस लगातार पाठशाला के चेयरमैन से आग्रह कर रही है कि वह पुलिस जांच में अपना सहयोग करें। ताकि, पुलिस की जांच आगे बढ़ सके। प्रबंधन के पुलिस जांच में सहयोग न करने से अभी तक नाबालिग चालक का नाम ही एफआईआर में चल रहा है। अभी तक स्कूल प्रबंधन के मामले में बयान कलमबद्ध नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


जांच से दूर भाग रहा प्रबंधन : डीएसपी
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने स्कूल के चेयरमैन से सहयोग का आग्रह किया थी। लेकिन, वह जांच में सहयोग के बजाय इससे दूर भाग रहे हैं। यदि पुलिस को जांच में सहयोग नहीं मिलेगा तो प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


नहीं मिले दस्तावेज : एसडीएम
एसडीएम धर्मपुर एसएस राणा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। निर्देशों के बावजूद कई जरूरी दस्तावेज अभी तक प्रशासन को प्रबंधन से नहीं मिले हैं। मामले में अब प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने पर बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed