फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गरली हादसा ः अल्टीमेटम पर भी स्कूल प्रबंधन ने मुहैया नहीं करवाए दस्तावेज

गरली हादसा ः अल्टीमेटम पर भी स्कूल प्रबंधन ने मुहैया नहीं करवाए दस्तावेज

Fri, 22 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
गरली हादसा ः अल्टीमेटम पर भी स्कूल प्रबंधन ने मुहैया नहीं करवाए दस्तावेज
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। गरली हादसे में अल्टीमेटम के बावजूद डरवाड के निजी स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को गाड़ी के दस्तावेज और चालक का लाइसेंस नहीं सौंपा है। वीरवार को एसडीएम धर्मपुर एसएस राणा ने देरशाम स्कूल में पहुंच कर रिकार्ड को सीज कर लिया था। लेकिन, इस दौरान स्कूल प्रबंधन वैन के दस्तावेज और चालक का लाइसेंस मुहैया नहीं करवा पाया था। जिस पर एसडीएम ने शुक्रवार दो बजे तक जरूरी दस्तावेज को कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश जारी किए थे। जांच में जुटे अधिकारियों का तर्क है कि दोपहर तक स्कूल प्रबंधन से गाड़ी के दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी डाटा मांगा गया। लेकिन, प्रबंधन टाल मटोल कर रहा है। शाम पांच बजे तक प्रबंधन ने निर्देशों के बावजूद यह दस्तावेज मुहैया नहीं करवाए हैं। उधर, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर एसएस राणा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने निर्देशों के बावजूद गाड़ी के दस्तावेज और चालक का लाइसेंस मुहैया नहीं करवाया है। प्रबंधन को दो बजे तक दस्तावेज मुहैया करवाने का समय दिया गया था। लेकिन, प्रबंधन टाल मटोल कर रहा हे। मामले में प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


हादसे के बाद जागी पुलिस, 23 चालान काटे
धर्मपुर (मंडी)। नूरपुर हादसे की तरह अब एक मासूम की जान गंवाने के बाद धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस जाग गई है। शुक्रवार को पुलिस ने यातायात नियमों में कोताही बरतने पर 23 वाहनों के चालान काटे। इसमें पांच स्कूल बस और वैन भी शामिल रहीं। पुलिस ने 5400 रुपये जुर्माना चालान के तौर पर मौके पर वसूला है। ये चालान धर्मपुर, संधोल समेत कई जगहों पर पुलिस ने काटे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र में कई जगहों पर नाके लगाकर स्कूल बसों की चेकिंग की। इस दौरान कमियां पाएं जाने पर चालान काटे गए। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना पर 23 चालान काटे गए हैं। जिसमें पांच स्कूलों के वाहन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed