{"_id":"5ad0ad194f1c1b612c8b4568","slug":"111523625241-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 24 घंटे खुली रहेगी जिला लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 24 घंटे खुली रहेगी जिला लाइब्रेरी
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला पुस्तकालय में बैठकर अपना अध्ययन करने वाले युवाओं की मांग पर उपायुक्त ने जिला पुस्तकालय को 24 घंटे खुला रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और पुस्तकालय के बाहर दिन के समय टाइपिंग के शोरगुल की समस्या से लाइब्रेरी में पढ़ने वालों को राहत नहीं मिल सकेगी। जबकि रात को शांत माहौल में विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए जगह अवश्य मिलेगी।
गौरतलब है कि जिला पुस्तकालय में अपना अध्ययन करने वाले छात्रों ने हाल ही में विरोध रैली निकाली थी तथा परिधि गृह में जाकर सांसद रामस्वरूप को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुस्तकालय को 24 घंटे खुला रखने की मांग भी की थी। प्रशासन ने युवाओं की मांग पर विचार करते हुए संबंधित विभाग को लाइब्रेरी को 24 घंटे खुला रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे अब युवाओं की समस्या का समाधान हो सकेगा। वहीं जल्द ही जिला पुस्तकालय के निर्माण के लिए जमीन तलाशने की कवायद भी प्रशासन ने तेज कर दी है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा कि लाइब्रेरी को 24 घंटे तक खुला रखने के संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए हैं। निर्देशानुसार नए पुस्तकालय के लिए जमीन तलाशने की कोशिश की जा रही है।