{"_id":"5aa5620f4f1c1b094a8b4b1e","slug":"111520787983-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-मालिकों को नहीं मिला फोरलेन का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-मालिकों को नहीं मिला फोरलेन का मुआवजा
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नौलखा-डडौर फोरलेन से प्रभावित हिमाचल किसान सभा एवं व्यापार मंडल की बैठक रविवार को संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया की अध्यक्षता में कनैड में आयोजित की गई। इसमें करीब150 किसानों और कारोबारियों ने भाग लिया। बैठक में चिंता जताई गई कि नवंबर 2016 को 24 मीटर सड़क से 29 मीटर के दायरे में जमीन अधिग्रहण हो जाने के बावजूद जमीन, मकान मालिकों को मुआवजा, मूल्यांकन और बची हुई जमीन की निशानदेही अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। दिसंबर 2016 को जिलाधीश मंडी की अध्यक्षता हुई बैठक में लिए गए फैसलों जिसमें जमीन और मकान का उचित मुआवजा, दुकानदारों का पुनर्वास राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी लागू नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि प्रस्तावित चार बस स्टैंड के पास पैदल पथ या भूमिगत रास्ते और सात संपर्क मार्ग के लिए टी-प्वाइंट बनाए जाएं। फैसला किया गया कि हिमाचल किसान सभा एवं व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल 3 अप्रैल को विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी मांगों के बारे में ज्ञापन सौंपेगा। इसके अलावा जिलाधीश मंडी से मांग की गई कि वह किसानों की समस्याओं का तुरंत निपटारा करें और सड़क का कार्य शुरू होने से पहले इनका निदान करवाएं अन्यथा संयुक्त संघर्ष समिति संघर्ष की राह पर जाने को मजबूर होगी। बैठक में उपप्रधान भौर गुरिया राम नायक, व्यापार मंडल प्रधान राजू राम, सचिव विजय ठाकुर, छबील चंद, हरबंस लाल, तेज लाल, जितेंद्र वर्मा, उपेंद्र ठाकुर, हेमराज, विजय अबरोल, रामलाल नायक, कासिम अंजुम, भूपेंद्र वालिया और चमन चौधरी सहित अनेक प्रभावित उपस्थित रहे।
विज्ञापन