{"_id":"5a81cd6a4f1c1b0a7b8b6980","slug":"111518456170-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारजी-थुआरी सड़क पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारजी-थुआरी सड़क पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीचौकी (मंडी)। लारजी-थुआरी सड़क पर दो कारों में टक्कर हो गई। हालांकि इस टक्कर में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों चालकों की बहस के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। यह जाम करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा। बाद में कुछ लोगों ने दोनों का समझौता करवा दिया और जाम से राहत मिल सकी।
जानकारी के अनुसार सोमवार करीब 11 बजे दो कारों में टक्कर हो गई। इनमें से एक कार बंजार जा रही थी तो एक औट की तरफ। थुआरी के पास टक्कर हो गई। कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसमें दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते दोनों चालकों में में लंबे समय तक बहस होती रही। करीब डेढ़ घंटे तक धामन से थुआरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।