फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   राज्य सरकार की अनदेखी से नहीं बन पाए तत्तापानी के पवित्र घाट

राज्य सरकार की अनदेखी से नहीं बन पाए तत्तापानी के पवित्र घाट

Sat, 09 Dec 2017 06:21 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार की अनदेखी से नहीं बन पाए तत्तापानी के पवित्र घाट
मंडी। राज्य सरकार की अनदेखी के चलते तत्तापानी के पवित्र घाटों का निर्माण नहीं हो सका। एनटीपीसी ने करीब 2 साल पूर्व पवित्र घाटों के निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है, मगर प्रदेश सरकार डीपीआर बनाने में असफल रही है। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने उपायुक्त मंडी को सौंपे ज्ञापन में कही है। उन्होंने कहा कि जनवरी 12-13 को मकर संक्रांति के दिन हर वर्ष तत्तापानी में पवित्र स्नान और मेले का आयोजन होता है तथा तत्तापानी में शनि देव की पूजा-अर्चना होती है। तत्तापानी में भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि ने तपस्या की थी तथा यह स्थल हिंदुओं के लिए अति पवित्र स्थल है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से कोलडैम बनने के कारण तत्तापानी की तमाम गतिविधियों पर विराम सा लग गया है। तत्तापानी में गर्म पानी के चश्मों का दोबारा निर्माण करने और पवित्र घाट बनाने के लिए एनटीपीसी ने राज्य सरकार को धनराशि जारी कर दी है, मगर राज्य सरकार क्षेत्र को विकसित करने के लिए डीपीआर ही नहीं बना पाई। यही नहीं एनटीपीसी द्वारा जारी धनराशि का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। जनवरी 2018 में मकर संक्रांति का मेला मनाया जाना है तथा मेले के आयोजन से पूर्व गर्म चश्मों, घाटों व और स्नानागार का निर्माण और बने हुए घाटों की मरम्मत करना अति आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि वह स्वयं मौके पर जाकर तय करें कि आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा मिले तथा अपनी प्राचीन संस्कृति के तहत मेले का भी आयोजन हो। इसके बारे में पूरे इंतजाम करें ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। तत्तापानी में शनि देव की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी तथा मेला स्थल को समतल किया जा रहा है, ताकि लोग अपनी प्राचीन संस्कृति के तहत मेले में आकर पूजा-पाठ और पवित्र स्नान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed