फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ईएसआईसी ने किया धारा 59 बी का उल्लंघन : सभा

ईएसआईसी ने किया धारा 59 बी का उल्लंघन : सभा

Thu, 07 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
ईएसआईसी ने किया धारा 59 बी का उल्लंघन : सभा
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान सभा बल्ह इकाई की बैठक नेरचौक में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान परस राम ने की। बैठक में उच्च न्यायालय दिल्ली के फैसले का स्वागत किया गया। हाल ही में हाईकोर्ट ने ईएसआईसी की ओर से बनाए गए संस्थानों को राज्य सरकारों द्वारा संचालित करने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

परस राम ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने फैसला दिया है कि ईएसआईसी के पास अपनी संपत्ति को राज्य सरकार या पब्लिक पार्टनरशिप को ट्रांसफर करने का कोई अधिकार नहीं हैं। नेरचौक स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को राज्य सरकार को देकर ईएसआईसी में ईएसआई एक्ट के सेक्शन 59 बी का उल्लंघन किया है। न्यायालय के इस फैसले का हिमाचल किसान सभा ने स्वागत किया है। हिमाचल किसान सभा के संयोजक परस राम ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सरी कॉलेज पर संज्ञान लेते हुए दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेरचौक स्टेट मेडिकल कॉलेज पूरे हिमाचल के बीच में स्थित है तथा स्वास्थ्य के लिहाज से पूरे प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन, कॉलेज कम अस्पताल के न चलने से लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि सभा मांग करती है कि राज्य और केंद्र सरकार कोई ऐसा कदम नहीं उठाए जिससे इसे चलाने में कोई कठिनाई आए नहीं तो किसानों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस बैठक में राजेश शर्मा, नरेश कुमार, जोगिंद्र वालिया, गंगा राम, प्रदीप वालिया, परमानंद शर्मा, उत्तम सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed