{"_id":"6938617f1acd2b6950073a3c","slug":"1041-educational-institutions-and-58-villages-in-mandi-declared-tobacco-free-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178835-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में 1041 शिक्षण संस्थान, 58 गांव तंबाकू मुक्त घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में 1041 शिक्षण संस्थान, 58 गांव तंबाकू मुक्त घोषित
विज्ञापन
मंडी। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत तय लक्ष्यों को पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग जिला मंडी ने सराहनीय उपलब्धि दर्ज की है। अभियान के अंतर्गत अब तक 1041 शिक्षण संस्थानों और 58 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है। यह जानकारी मंडी में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में दी गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने की। बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने किया। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज क्षेत्र के बाहर यदि कोई दुकानदार तंबाकू उत्पाद बेचना चाहता है तो उसके लिए संबंधित नगर परिषद या पंचायत से लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि तंबाकू मुक्त अभियान की प्रभावशीलता मापने के लिए जिला मंडी के चुनिंदा स्वास्थ्य खंडों में ग्रामीण स्तर पर ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे नामक स्वयंसेवी संगठन कार्य करेगा। बैठक में डॉ. अतुल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000