फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर को स्वच्छ बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार

जोगिंद्रनगर को स्वच्छ बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार

Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर को स्वच्छ बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार
नगर परिषद के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे शहर के बुद्धिजीवी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर को स्वच्छ बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार
शहर की छोटी-बड़ी समस्या के निदान के लिए सभी करेंगे सहयोग
क्षेत्र में चल रहे गो सदनों में अतिरिक्त गौवशं रखने पर भी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। सबसे पहले वार्ड वासियों की समस्या और सुझाव के लिए व्हाट्स ग्रुप बनेंगे। इसमें नगर परिषद की करीब 6 हजार आबादी के प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों को जोड़ा जाएगा। वार्ड वासियों की समस्याओं और सुझावों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ग्रुप में प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि परिषद की हर छोटी से बड़ी समस्या का अविलंब निदान हो सके। इसके साथ ही योजनाबद्ध तरीके से जहां शहर में बिखरी गंदगी को ठिकाने लगाया जाएगा। वहीं, नगर परिषद के सौंदर्यीकरण के लिए भी सभी सहयोग करेंगे। बुधवार को एसडीएम अमित मेहरा की अध्यक्षता में नगर परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में शहर की समस्याओं पर मंथन किया गया। एसडीएम ने नगर परिषद को जारी दिशा निर्देशों में कहा कि डोर टू डोर गारवेज योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सबसे पहले गारवेज कलेक्शन के लिए समयसारणी तय की जाए। इसमें संबंधित पार्षद की सहभागिता भी दर्ज हो। हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठ सके, इसके लिए सभी अलग-अलग कूड़ेदान रखें। बैठक में सबसे अहम समस्या लावारिस पशुओं के निदान के लिए भी स्थानीय प्रशासन की ओर से यह तय किया गया कि क्षेत्र में चल रहे गो सदनों में अतिरिक्त गौवंश ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। पशुचारे के लिए शहर के फल और सब्जी विक्रेताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। पशुचारे के लिए धन राशि के लिए भी समितियों के गठन पर योजना प्रस्तावित है। बैठक में कार्यकारी अधिकारी बीएस ठाकुर, नगर परिषद की अध्यक्षता निर्मला देवी, उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, वरिष्ठ लिपिक बलवंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता शशि भूषण, महेश कुमार, पार्षद अजय धरवाल, मनोनीत पार्षद जोगिंद्र पांडे, अजय सूद, तेज सिंह, नीरजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed