{"_id":"5c1d1d78bdec2256d14f3aa1","slug":"101545411960-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे डाक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे डाक कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिलेभर में 21 दिसंबर से यह हड़ताल शुरू हो गई है। जिले के लगभग 1500 डाक कर्मचारी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस दौरान जिला मंडी की करीब 450 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्य पूरी तरह से ठप रहा। लोगों को स्पीड पोस्ट, डाक, पत्र, रोल नंबर सहित कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। मंडी में हड़ताल का नेतृत्व मंडलीय सचिव युद्ध कुमार शर्मा और जोगिंद्रनगर में मंडलीय प्रधान अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान डाक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को जगाने के लिए जोरदार नारेबाजी भी की। मंडी में भारी संख्या में डाक कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। शहर में रैली निकालकर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। सभी उपमंडलों सरकाघाट, सुंदरनगर, पधर में भी डाक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट को काट छांट कर और आधी-अधूरी लागू करने से डाक कर्मियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए नए स्केल पर 2006 से एरियर नहीं दिया गया है। ग्रेच्युटी 5 लाख के स्थान पर 1 लाख 50 हजार और जरनल इंश्योरेंस भी 5 लाख से घटाकर एक लाख कर दी। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्त का पूरा लाभ नहीं दिया गया। सचिव युद्ध कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक सरकार और विभाग कमलेश चंद्रा समिति की रिपोर्ट पूरी तरह से लागू नहीं करते तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान मंडी मंडल की सभी शाखाएं और डाकघर पूर्ण रूप से बंद रहे। इस मौके पर उपप्रधान अशोक कुमार, दीनानाथ, मनोहर लाल, धनी राम, सुरेंद्र सिंह, नीलकंठ, किशोरी लाल, मतीधर, रीता देवी, ललित कुमार, झाबे राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
000
विज्ञापन
000