{"_id":"5b1181ea4f1c1b9d6e8b5ce1","slug":"101527874026-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानी तो लोस चुनावों का करेंगे बहिष्कार, पीएमओ कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानी तो लोस चुनावों का करेंगे बहिष्कार, पीएमओ कार्यालय का घेराव
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। ग्रामीण डाक कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तेज हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांगे न माने जाने पर लोस चुनावों के बहिष्कार का एलान कर दिया है। साथ ही जल्द पीएमओ कार्यालय का घेराव को चेताया है। उधर, 11वें दिन भी जिलाभर की डाक शाखाओं में काम काज ठप रहा। डाक कर्मचारियों ने रैली निकाल कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। डाक कर्मियों ने सरकार और विभाग को आगाह करते हुए निर्णय लिया कि यदि विभाग और सरकार नहीं मानी तो अब ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करेगा। शुक्रवार को आयोजित हड़ताल में डाक कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव युद्ध कुमार शर्मा, प्रधान अनिल शर्मा, टेक चंद, चमन लाल, परमा नंद, विद्या देवी, खेम चंद, मोहन लाल, धर्मेंद्र, वंदना, अंजली, कुशम शर्मा, हंस राज, हेम सिंह, धर्मचंद शर्मा, अशोक कुमार, पवन कुमार, नेक राम, संतराम, पंकज कुमार, हरि सिंह, लेखराज, रेवती राम, ज्ञान प्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
मांगें न मानीं तो लोस चुनावों का करेंगे बहिष्कार
करसोग (मंडी)। ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट लागू करने पर अड़े ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से विभाग सहित आम जनता को भी नुकसान हो रहा है। उपमंडलीय प्रमुख योग राज ठाकुर ने कहा कि इस बार 2019 के चुनावों का डाक सेवक पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे, क्योंकि डाक सेवकों के साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर सीता राम , विजय कुमार , मदन लाल , हेमराज , सोनिका, हंसराज, गोबिंद राम, अनुप ठाकुर , मायाधर सहित उपस्थित रहे।