{"_id":"5ad5f9b04f1c1b350a8b4f94","slug":"101523972528-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में आग के 93 मामले, 12 व्यक्ति जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में आग के 93 मामले, 12 व्यक्ति जले
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में फायर स्टेशन और फायर चौकियों की कमी लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ रही है। एक वर्ष में आग की 93 मामलों में 12 लोगों की जिंदगी चली गई है। आग से सालभर में साढ़े छह करोड़ की संपत्ति राख हो गई है। आग से अधिकतर नुकसान करसोग, सराज और चौहारघाटी में हुआ है। इन दुर्गम क्षेत्रों में अग्निशमन की सुविधा न होने से लोग आंखों के सामने आशियाने जलते देखने को विवश हैं। वर्ष की शुरुआत में ही बालीचौकी क्षेत्र का डाहर गांव जल कर राख हो गया है। इस भीषण अग्निकांड में 33 परिवार बेघर हो गए थे। वहीं, बल्ह विस क्षेत्र में भी हाल ही भीषण अग्निकांड में कई परिवार बेघर हो गए थे। सराज और करसोग में आग के अधिकतर मामले सामने आते हैं। यहां पर अधिकर घर काष्ठकुणी शैली में बने है। इन घरों की निचली मंजिल में जहां मवेशियों के सालभर के गुजारे का चारा जमा होता है। वहीं, अपने गुजारे के लिए परिवारों ने लकड़ी जमा की होती है। इन क्षेत्रों में जरा सी चिंगारी भी घर को चंद पलों में राख कर देती है। इन क्षेत्रों में आग पर काबू पाने का साधन ग्रामीणों के लिए आज भी मिट्टी ही है। वहीं, जंगलों की आग भी इन गांवों के लिए घातक साबित होती है। सराज विस क्षेत्र में एक दशक पहले केओली गांव जलकर राख हो गया था। लेकिन, अभी तक यहां पर फायर चौकी तक की सुविधा लोगों को नहीं मिल सकी है। सराज, गोहर, पधर, करसोग में फायर स्टेशन अथवा फायर पोस्ट की बेहद जरूरत है। यहां पर विभाग ने लोगों की मांग पर प्रपोजल सरकार को सौंपी है।
16 करोड़ की संपत्ति आग से बचाई : भूपेंद्र
अग्निशमन अधिकारी मंडी भूपेंद्र डोगरा ने कहा कि आग के 93 मामले मार्च 2017 से मार्च 2018 तक सामने आए हैं। इस दौरान 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति को आग से बचाया गया है। जहां-जहां पर फायर स्टेशन और फायर पोस्ट की कमी है, वहां पर सरकार को फायर पोस्ट और स्टेशन खोलने की प्रपोजल सौंपी गई है।
20 तक मनाया जाएगा अग्निशमन सप्ताह
मंडी। राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा आदेशक गृह रक्षा छठी वाहिनी की अनुपालना पर 20 अप्रैल तक अग्रिशमन सप्ताह मनाया जा रहा है। स्थानीय अग्रिशमन अधिकारी भूपेंद्र डोगरा ने कहा कि अग्रिशमन सप्ताह के तहत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। आईटीआई मंडी में इसे लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रसर प्रशामक बामन सिंह, सरदारी लाल, मुनीष तथा चालक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।