{"_id":"5a50f8e64f1c1b0d788b7313","slug":"101515256038-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद स्कूल डैहर में पहाड़ी नाटी पर थिरके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद स्कूल डैहर में पहाड़ी नाटी पर थिरके कदम
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद स्कूल डैहर में नाटी पर थिरके कदम
विधायक राकेश जम्वाल ने नवाजे स्कूल के मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो
डैहर (मंडी)। विवेकानंद पब्लिक सीसे स्कूल डैहर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि विधायक राकेश जम्वाल ने शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य रमेश वर्मा ने समारोह में स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विवेकानंद स्कूल के बच्चो ने पंजाबी, पहाड़ी और बॉलीवुड गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित भारी जनसमूह की वाहवाही लूटी। समारोह में स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति और पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके साथ ही पहाड़ी नाटी और भंगड़े पर विद्यार्थियों ने नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि राकेश जम्वाल ने अपने संबोधन में विवेकानंद परिवार को वार्षिक कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 11 हजार रुपये की राशि स्कूल प्रबंधन को प्रदान की। समारोह में मेधावियों मीनाक्षी, साक्षी, शिवानी, कनिका, शिवानी ठाकुर, अदिति, गौरव, कोमल, तराना, ईशिता, कामना, महिमा, श्रेया, प्रियंका, शबनम, मधुबाला, श्रेया, पलक, दीक्षा, कोमल, तमन्ना, मुस्कान, सूर्यांश, सविता, रितेश, रचित, अनमोल, उदय, तनीष, आयुष, सूर्यांश, अक्षत, दिव्यांश, साक्षी, मनिका, अनामिका, महक, करण, आयुष, निशा, अनमोल, अरमान, कृतिका, दिव्यांश, पायल, ईशिका, निहारिका, आशीष, भावेश, वीरेन, वरुण को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ सत्य प्रकाश शर्मा अध्यक्ष दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर, जिला परिषद नीलम शर्मा, प्रधानाचार्य डैहर स्कूल रमेश कुमार, प्रधान डैहर पंचायत राजेश धीमान, प्रधान बरोटी लेखराम भारद्वाज, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य कमलेश ठाकुर, प्रधान जांबला जीत राम, उपप्रधान योगराज ठाकुर, मंडलाध्यक्ष बैरागी राम, प्रभु राम भाजपा कार्यालय सचिव सुंदरनगर, राजपाल चंदेल कार्यालय कानूनगो डैहर उपतहसील डैहर, नालग पंचायत प्रधान बनासर राम, सेवानिवृत्त कैप्टन रोशन लाल वर्मा, बाबूराम वर्मा, राकेश कुमार, बीडीसी सदस्य बरोटी राजकुमार शर्मा, बीडीसी डैहर रीता धीमान सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।