फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कौन बनाएगा सरकार, चर्चाओं का दौर शुरु

कौन बनाएगा सरकार, चर्चाओं का दौर शुरु

Fri, 10 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कौन बनाएगा सरकार, चर्चाओं का दौर शुरु
सरकाघाट (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब प्रदेश में कौन दल सरकार बनाएगा इस पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वोट मशीनों में 18 दिसंबर तक कैद हो गए हैं। अटकलों का दौर तेज हो गया है। सरकाघाट में कुल वोटर 81807 हैं, जिनमें से 24679 महिलाओं और 30955 पुरुषों ने वोट डाला है। कुल मतदान 55634 हुआ है। इस तरह सरकाघाट में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बूथ नंबर 59 जीपीएस गोभरता में 82 प्रतिशत हुआ है। जबकि सबसे कम मतदान बूथ नंबर-69 जीएमएमएस सडवाल मेें हुआ है। वहीं, 2012 के विधानसभा चुनावों मेें कुल वोटर 74638 थे। उस समय 29507 महिलाओं ने मत डाले थे जबकि 23816 मत पुरुषों ने डाले थे। उस समय कुल वोटिंग 71 प्रतिशत हुई थी, जो इन चुनावों की अपेक्षा अधिक थी। उस समय भाजपा प्रत्याशी कर्नल इंद्र सिंह को जीत मिली थी और कांग्रेस प्रत्याशी रंगीला राम राव को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट में 9 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें भाजपा के विधायक कर्नल इंद्र सिंह व कांग्रेस पार्टी से पवन कुमार में कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed