फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   100% corona vaccination in Padhar's Bah Panchayat

पधर की बह पंचायत में सौ प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन

Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
100% corona vaccination in Padhar's Bah Panchayat
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की नवगठित ग्राम पंचायत बह में कोरोना वैक्सीन लगाने की दूसरी डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। उपमंडल की यह पहली पंचायत है, जहां प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लक्ष्य को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

यानी इस पंचायत में अब 18 साल से अधिक की आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में पंचायती राज विभाग से मिलकर अभियान को कामयाब बनाने के लिए निकायों से सहयोग की अपील की थी।
विज्ञापन

बह पंचायत प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने बताया कि पंचायत में 12 और 13 नवंबर को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। कुल 49 लोग थे जिन्होंने दूसरी डोज नहीं लगवाई थी। इन्हें अभियान के तहत कवर कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण से वंचित लोगों की ऑनलाइन जानकारी जुटाई गई। उसके बाद पंचायत में आपात बैठक बुलाई। निर्धारित किया कि 12 और 13 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-गांव दस्तक देकर अभियान को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भी उनके घर-द्वार जाकर जागरूक किया। वृद्ध और दिव्यांग लोगों का उनके घर पर टीकाकरण किया। शेष लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। अभियान को कामयाब बनाने के लिए गांव छाहड़ी, परोटा, चेली, बयौला, दु्रघ, गनग्रां, कानका के लोगों का आभार प्रकट किया।
एसडीएम पधर संजीत सिंह ठाकुर ने बह पंचायत में संपूर्ण टीकाकरण की पुष्टि की है। बीएमओ पधर डॉ. विनय वर्मा में पंचायत को संपूर्ण टीकाकरण के दायरे में लाए जाने के लिए पंचायत के सभी लोगों का आभार प्रकट किया है।

...
30 तक पूरा करेंगे शत-प्रतिशत लक्ष्य: सीएमओ
सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य तीस नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम में जुट गया है। कितनी पंचायतों में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है, इस बारे में सोमवार को बैठक की जाएगी।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed