फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Mosque Row Muslim side challenges the decision of the Commissioner Court in the High Court

Mandi Mosque Row: मुस्लिम पक्ष ने आयुक्त कोर्ट के फैसले को दी हाईकोर्ट में चुनौती, जानें पूरा मामला

Sat, 28 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मस्जिद में बिना नक्शा अवैध निर्माण करने के मामले में आयुक्त कोर्ट के फैसले को मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है।
 

विज्ञापन
Mandi Mosque Row Muslim side challenges the decision of the Commissioner Court in the High Court
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित मस्जिद में बिना नक्शा अवैध निर्माण करने के मामले में आयुक्त कोर्ट के फैसले को मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। नगर निगम मंडी के आयुक्त कोर्ट ने 12 सितंबर को मस्जिद में किए अवैध निर्माण को 30 दिन के भीतर गिराकर उसे पुरानी यथास्थिति में लाने का फैसला सुनाया था। फैसले के अनुसार मस्जिद में बिना नक्शा पास कर बनाई अवैध दो मंजिलों को गिराने के आदेश थे। फैसले के 15वें दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिमला हाईकोर्ट में आयुक्त कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी के सदस्यों का कहना है कि मस्जिद में जमीन उनकी है, लेकिन बिना नक्शा पास करवाए निर्माण पर नगर निगम ने आपत्ति जताई है। अब इसमें सुधार को लेकर कार्य किया जाएगा। बता दें कि आयुक्त कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए अवैध कब्जे को खुद ही गिरा दिया था। जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड ने मस्जिद का बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया है। मस्जिद के बाहर बेरिकेड्स लगाए गए हैं और मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया गया है। हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देने की पुष्टि मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी के एक सदस्य ने की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज शहर में नगर परिक्रमा करेंगे महामंडलेश्वर और नागा साधु
उधर, 28 सितंबर को देव भूमि संघर्ष समिति, महामंडलेश्वर और नागा साधुओं के नेतृत्व में शहर में नगर परिक्रमा की जाएगी। इसे लेकर वीरवार को शहर में हिंदू संगठनों के लोगों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार कर ली है। शिमला में देव भूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी भारत भूषण ने बताया कि मंडी शहर में 28 को नागा साधु महामंडलेश्वर के साथ शहर व गलियों का भ्रमण कर भजन-कीर्तन करेंगे। इस दौरान दुकानदारों और लोगों से देव संस्कृति से जुड़ने की अपील की जाएगी। उधर, महामंडलेश्वर और नागा साधु के आगमन को लेकर शहर में पुलिस सतर्क हो गई है। हर घटना की निगरानी की जा रही है। वहीं, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed