फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major accident in Manikaran Himachal Pradesh tree falls on vehicles six dead some injured

Himachal News: कुल्लू के मणिकर्ण में पहाड़ी से गिरा पेड़, छह की मौत; सात घायल

Mon, 31 Mar 2025 02:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 31 Mar 2025 02:46 PM IST
सार

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी में मणिकर्ण गुरुद्वारा साहिब के पास भुंतर मार्ग पर पहाड़ी से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। 

विज्ञापन
Major accident in Manikaran Himachal Pradesh tree falls on vehicles six dead some injured
मणिकर्ण में गाड़ियों पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी में मणिकर्ण गुरुद्वारा साहिब के पास भुंतर मार्ग पर पहाड़ी से एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। रेहड़ी के पास और सड़क पर घूम रहे पर्यटक और स्थानीय लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हैं। तीन की हालत गंभीर है। घायलों का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इनमें से तीन की ही पहचान हो पाई है। इनमें रीना पुत्री हंसराज, गांव व डाकघर मणिकर्ण, वर्षिणी पुत्री रमेश मकान नंबर 23,11ए, विजयनगर, बंगलूरू और समीर गुरुंग निवासी नेपाल शामिल हैं। बता दें कि बीते वर्ष जंगल में आग लगने से कायल का ये पेड़ खोखला हो गया था। पेड़ के साथ पहाड़ी से मलबा भी गिरा। इसमें दो वाहनों को हल्का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


 
पढ़ें- Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नशे से बनाईं 259 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, नेटवर्क की डिटेल भी मांगी
विज्ञापन




 

हादसा रविवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे पेश आया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पेड़ गिरने से गाड़ियां चकनाचूर हो गई थीं। शवों और घायलों को निकालने में भी दिक्कत हुई। कटर मशीन से पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर इन्हें निकाला गया। घायलों को पहले जरी अस्पताल भेजा गया। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। जांच जारी है।

घायलों की सूची...
53 वर्षीय रमेश बाबू पुत्र सुदर्शन, 49 वर्षीय पल्लवी पत्नी रमेश और इनका 24 वर्षीय बेटा भार्गव निवासी हाउस नंबर 23 सीएच बीएस सेकेंड लेआउट विजयनगर बंगलूरू, 42 वर्षीय विक्रम आचार्य पुत्र सवीर कुमार आचार्य और 40 वर्षीय टुंपा आचार्य पत्नी विक्रम आचार्य हाउस नंबर 5 एलके पथ जोहात असम, 23 वर्षीय प्राची पुत्री मधुसूदन मकान नंबर 226, हिसार (हरियाणा), और साक्षी पत्नी सुबोध राव निवासी मुंबई घायल हुई हैं।

विज्ञापन

गाड़ी का इंतजार कर रहे थे सुबोध..अचानक गिरा पेड़
मुंबई से परिवार सहित मणिकर्ण घूमने आए सुबोध राव राणे ने बताया कि वह मनाली जाने के लिए अपनी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से एक पेड़ आकर गिरा और उनकी पत्नी साक्षी और अन्य इसकी चपेट में आ गए। जब वह घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि वहां अफरातफरी मची हुई थी।

काफी देर तक रुकी रही वाहनों की आवाजाही
मणिकर्ण में काफी देर तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। मणिकर्ण से भुंतर और भुंतर से मणिकर्ण की तरफ जाने वाली वाहनों की रफ्तार थमी रही। घायलों का हालचाल जानने के लिए कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों को भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

2015 में सात लोगों की गई थी जान
इससे पहले अगस्त 2015 में मणिकर्ण गुरुद्वारा की सराय के साथ लगती पहाड़ी से भूस्खलन होने से 7 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed