फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   List of HRTC bus dhabas will be available on website instructions to provide numbers for complaints as well

HRTC News: वेबसाइट पर होगी एचआरटीसी बसों के ढाबों की सूची, शिकायत के लिए नंबर भी उपलब्ध करवाने के निर्देश

Sat, 26 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 26 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

कई बार एचआरटीसी की बसें ऐसे ढाबों पर रुकती हैं जहां लोग ढाबे से संबंधित शिकायतें करते हैं। कई बार यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब एचआरटीसी बसों के ढाबों की पूरी जानकारी अब यात्रियों को निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगी। वहीं, शिकायत के लिए नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
List of HRTC bus dhabas will be available on website instructions to provide numbers for complaints as well
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी बसों के ढाबों की पूरी जानकारी अब यात्रियों को निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगी। ढाबों पर यात्रियों से खाने के एवज में होने वाली मनमानी वसूली की शिकायतों के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम प्रबंधन को सभी ढाबों का निरीक्षण कर सूची निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुकेश ने निगम प्रबंधन को ढाबों के भोजन और दामों की सूची के अलावा जन सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए हैं। निगम की ओर से स्वीकृत ढाबों में भोजन की गुणवत्ता, भोजन के दाम की सूची लगाई गई है या नहीं, शौचालय की स्वच्छता, शौचालय में महिलाओं व बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था है या नहीं सहित अन्य सुविधाओं की सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। ढाबों के खाने की रेट लिस्ट और शिकायत नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मौके से ही यात्री ढाबा संचालकों की मनमानी की शिकायत कर सकें। यदि कोई भी ढाबा संचालक नियमों की अवहेलना करता हुआ पकड़ा जाता है और जांच के बाद दोषी साबित होता है तो ढाबे को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

चुनिंदा रूटों पर होगी एचआरटीसी बसों की ट्रैकिंग
एचआरटीसी जल्द ही प्रदेश के कुछ चुनिंदा रूटों पर एचआरटीसी बसों की ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। यात्रियों को बस अड्डे पर बस के पहुंचने का समय पहले ही पता लग जाएगा। जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से बसों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। 8 साल की उम्र या फिर 9 लाख किलोमीटर का सफर पूरी कर चुकी निगम की बसें चरणबद्ध तरीके से एचआरटीसी के बेड़े से बाहर होंगी। बसों की किल्लत पेश न आए इसलिए पुरानी बसों को हटाने से पहले नई बसें खरीदी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed