फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Like Kangana Vikramaditya Singh also opened his camp office in Mandi Himachal Pradesh

Vikramaditya Singh Camp Office: कंगना की तरह विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला अपना कैंप ऑफिस, कही ये बात

Wed, 09 Oct 2024 03:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपने कैंप ऑफिस का शुभारंभ कर दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Like Kangana Vikramaditya Singh also opened his camp office in Mandi Himachal Pradesh
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनावों में उनके प्रतिद्वंदी रहे कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपने कैंप ऑफिस का शुभारंभ कर दिया है। यह कैंप ऑफिस राजमहल कॉम्पलेक्स में खोला गया है जोकि होटल राजमहल के नजदीक है। बुधवार को विक्रमादित्य सिंह ने अपनी माता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। 

विज्ञापन




विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने मंडी की जनता से कार्यालय खोलने का वादा किया था जिसे अब पूरा कर लिया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग इस कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। जो विभाग मेरे पास हैं उनका समाधान मैं खुद करूंगा जबकि जो विभाग मेरे पास नहीं हैं उनका समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावों में हार-जीत चली रहती है लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर वो प्रयास किए जाएंगे जो किए जा सकते होंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि यह कार्यालय किसी सरकारी खर्च पर नहीं चलेगा बल्कि इसका सारा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे।
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह से पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि कंगना एक चुनी हुई नुमाईंदी है और यह कार्यालय कोई उनके कार्यालय के मुकाबले में नहीं खोला गया है जबकि जनता से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए खोला गया है। कंगना केंद्र से प्रदेश के लिए मदद लाए और उसमें हमारी तरफ से जो भी सहयोग बन पाएगा उसे किया जाएगा। अभी हाल ही में केंद्र की तरफ से लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के लिए 300 करोड़ की राशि लाने में कामयाब हुए हैं। यह पैसा प्रदेश हित के लिए आ रहा है और इसमें भाजपा के नेता भी सहयोग कर रहे हैं। भविष्य में कंगना को भी चाहिए कि वे भी प्रदेश हित के लिए केंद्र से मदद लेकर आए और उसमें दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed