{"_id":"685056b4d9df365be405682e","slug":"zipline-closed-show-cause-notice-issued-to-operator-kullu-news-c-89-1-ssml1012-150071-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिपलाइन बंद, संचालक को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिपलाइन बंद, संचालक को कारण बताओ नोटिस
Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
नेहरु कुंड में जिपलाइन से महाराष्ट्र की बच्ची के गिरने के मामले की जांच शुरू
नागपुर में चल रहा है महाराष्ट्र की तृषा का उपचार, पीजीआई चंडीगढ़ की थी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नेहरु कुंड में जिपलाइन से महाराष्ट्र की बच्ची के गिरने के मामले की पर्यटन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित जिपलाइन को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
जिस जिपलाइन में यह हादसा हुआ, वह पंजीकृत थी या नहीं, क्या उसके पास लाइसेंस था, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पर्यटन विभाग ने संबंधित जिपलाइन के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि आठ जून को 12 वर्षीय तृषा पुत्री प्रफुल्ल जिपलाइन से गिर गई थी। इससे उसे काफी चोटें आई थीं। पहले बच्ची को मनाली अस्पताल ले जाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अब परिजन नागपुर में उसका इलाज करवा रहे हैं। सोशल मीडिया में घटना कि वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटन विभाग, पुलिस विभाग और सरकार हरकत में आई है। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने भी खेल विभाग को इस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे डॉ. चरंजी लाल ने कहा कि विभाग मामले की जांच कर रहा है। जिपलाइन संचालक को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा जांच की जा रही है कि जिपलाइन का लाइसेंस था या नहीं। विभाग अब सभी जिपलाइन में सुरक्षा मानकों की जांच करेगा। संबंधित जिपलाइन को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
--