{"_id":"6144bedd8ebc3ece454fabe0","slug":"yunka-demonstrated-against-unemployment-kullu-news-sml3842134168","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां ने बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां ने बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुल्लू युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पीएम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस क?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। युवा कांग्रेस कुल्लू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरवार दोपहर को ढालपुर चौक पर प्रदर्शन करने के बाद यहां पकौड़े तले। पकौड़े तलकर यहां पर युवा कांग्रेस ने देश व प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ रोष जताया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। युवा कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे करने के विरोध में नारेबाजी भी की।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ, जिसका युवा कांग्रेस विरोध कर रही है। देश के युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। पीएम मोदी कहते हैैं कि पकौड़े तलकर भी युवा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। देश में लाखों युवाओं ने डॉक्टर, इंजीनियरिंग की डिग्री की है। इसके बावजूद अगर वे पकौड़े तलने का काम करते हैं तो उनके पढ़ने का कोई औचित्य नहीं है। हिमाचल प्रदेश में 20 लाख युवा बेरोजगार बैठे हुए हैं। कोरोना के बीच कई युवाओं का रोजगार छिन गया है। कई क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। इससे रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस अपना मिशन जारी रखेगी। इस दौरान प्रदेश युकां महासचिव होतम ठाकुर, दीपक ठाकुर, ऋषि किशोर, रोहित महाजन, चमन ठाकुर, राकेश ठाकुर, ईशान पंडित, विजेंद्र पंडित, राकेश शर्मा, कमल कांत, योगराज ठाकुर, सन्नी आचार्य, जय ललित, देश राज, भूपेंद्र कोटिया, प्रेम चंद, दीन दयाल, विशाल नेगी, कुंज लाल, छबील शर्मा, शिशु आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने बांटे फल
कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने बंजार और कुल्लू अस्पताल में मरीजों को फल आदि बांटे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माला ठाकुर, उपाध्यक्ष आशा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम लता, महामंत्री हेमा दीपक, लता ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी आंचल गुप्ता, कांता राणा, नगर पंचायत बंजार की अध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, पार्षद महेंद्र शर्मा, कुलदीप सोनी, कपिल शर्मा, बबिता, उर्मिला आदि मौजूद रहे।