{"_id":"65d5d47b6dce25372b016e28","slug":"youth-will-get-free-coaching-along-with-training-kullu-news-c-89-1-klu1001-117289-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगी निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगी निशुल्क कोचिंग
विज्ञापन
युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगी निशुल्क कोचिंग
खराहल घाटी की नौ पंचायतों के युवाओं को होगा फायदा
कर्मचारी एवं पेंशनर्स संघ खराहल ने शुरू की नई पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस भर्ती सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में खराहल के युवा पीछे न रहें, इसके लिए खराहल घाटी की नौ पंचायतों के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। नौ पंचायतों के युवाओं को शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण और कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारी एवं पेंशनर्स संघ खराहल ने नई पहल की है।
घाटी के प्रतिभावान युवाओं को कोचिंग और प्रशिक्षण निशुल्क मिलने से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संघ ने नौ पंचायतों के युवाओं से आवेदन मांगे हैं। युवाओं से आवेदन मिलने के बाद संघ की ओर से कोचिंग के लिए अध्यापक उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही खराहल स्कूल में खेल का मैदान भी है, जहां पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरतलब है कि खराहल घाटी के युवाओं में काफी प्रतिभा है। जिला और खंड स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में खराहल के खिलाड़ियों ने जिला और खंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संघ के अध्यक्ष राम कृष्ण शर्मा और महासचिव देव चंद ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत चंसारी, सेउगी, तलोगी, बंदल, पूईद, चौकीडोभी, चतानी सहित नौ पंचायतों के लिए शुरुआती दौर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती के लिए कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इस सिलसिले को और बढ़ाया जाएगा। घाटी की प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।