फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth will become travel and tourism guides

Kullu News: ट्रेवल एंड टूस्टिट गाइड बनेंगे युवा

Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth will become travel and tourism guides
बंजार (कुल्लू)। पर्यटन से युवाओं को जोड़ने के लिए गुशैणी में रविवार को ट्रेवल एंड टूरिस्ट गाइड 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू की ओर से 35 प्रतिभागियों को ट्रेवल एंड टूरिस्ट गाइड में निपुण बनाया जाएगा। 35 प्रतिभागियों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक सौरभ उपाध्याय ने कहा कि घाटी में महिला पर्यटक गाइड की बढ़ती मांग और महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। प्रशिक्षण के माध्यम से यहां के बेरोजगार युवक-युवतियां स्वरोजगार के लिए सक्षम बन सकेंगे। यह प्रशिक्षण पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सफल प्रतिभागियों को इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैक से ऋण लेने में मददगार होता है। प्रशिक्षण के बाद जो भी युवा पर्यटन के क्षेत्र में अपना कारोबार स्थापित करना चाहते हैं, उनको स्टार्टअप के लिए बैंकों से वित्तीय सहायता भी मिल सकती है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed