{"_id":"6a7c6c9a5c57fbbf3a0426e2","slug":"youth-to-be-sensitized-against-hiv-and-substance-abuse-through-red-ribbon-clubs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183961-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रेड रिबन क्लब से एचआईवी और नशे के खिलाफ जागरूक होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रेड रिबन क्लब से एचआईवी और नशे के खिलाफ जागरूक होंगे युवा
Thu, 13 Aug 2026 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के युवाओं को एचआईवी-एड्स से बचाव, स्वैच्छिक रक्तदान और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में रेड रिबन क्लब अहम भूमिका निभाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में गठित रेड रिबन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही किशोरों और युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले को एचआईवी-एड्स और नशामुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न विभागों के साथ रेड रिबन क्लबों को भी शामिल किया गया है।
क्लब के नोडल अधिकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर एचआईवी-एड्स से जुड़े नए पहलुओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी देंगे। इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के उपायों और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रमों में किशोरों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवाओं को अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा ताकि नशे के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सके।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि एचआईवी और नशे के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। इसके लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी आगे आना होगा। युवाओं को जागरूक कर एचआईवी संक्रमण और नशे के दुष्प्रभावों को कम करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा सकते हैं।