फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth seen excited to vote in Chaung

Kullu News: चौंग में मतदान के लिए उत्साहित दिखे युवा

Mon, 15 Apr 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth seen excited to vote in Chaung
कुल्लू। पार्वती घाटी के चौंग गांव में युवा मतदाताओं में चुनाव के प्रति उत्साह देखने को मिला है। युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। यह बात स्वीप के नोडल अधिकारी रमन जैन ने कही। ग्राम पंचायत चौंग के गांव चौंग में सोमवार को स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं से बातचीत की और उनके उत्साह को आंका। सह नोडल अधिकारी मोहित ने कहा कि देश को बुलंदियों पर ले जाने के लिए पारदर्शी लोकतंत्र की आवश्यकता है। यह तभी संभव हो पाएगा, जब युवा अपने मताधिकार का उपयोग देश के लिए करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौंग गांव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला है। ऐसा ही उत्साह अन्य क्षेत्रों के युवा भी दिखाएं और पारदर्शी एवं मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने मताधिकार का उपयोग एक जून को अवश्य करें। स्वीप के नोडल अधिकारी रमन जैन ने कहा कि कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य पात्र नागरिकों को मतदान और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। कहा कि इससे देश में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed