{"_id":"657b3d813a0879307f0b9926","slug":"youth-learning-life-saving-techniques-in-the-waves-of-beas-kullu-news-c-89-1-ssml1015-12875-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास की लहरों में लाइफ सेविंग तकनीक सीख रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास की लहरों में लाइफ सेविंग तकनीक सीख रहे युवा
Thu, 14 Dec 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान में युवा लाइफ सेविंग तकनीक सीख रहे हैं। सूबे के तीन जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी के 22 युवा ब्यास की शीतल जलधारा में राफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला कुल्लू के पिरड़ी में स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष 2023 का अंतिम प्रशिक्षण शिविर वीरवार से आरंभ हो गया है।
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली एवं रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र संयुक्त रूप से राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं, जो आगामी 14 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षु युवाओं को राफ्टिंग का बेसिक प्रशिक्षण देने के अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में किस तरह से लोगों की जान को बचाया जा सकता है, का बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
युवा एडवांस तैराकी, लाइफ सेविंग तकनीक, रेस्क्यू, बोट फ्लिपिंग, काइकिंग आदि विधाएं सिखेंगे। प्रशिक्षण केंद्र के अनुदेशक गिमनर सिंह ने कहा कि 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कुशल एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की निगरानी में किया जा रहा है। 22 युवा राफ्टिंग से जुड़ी गतिविधियों की तकनीक को सीख रहे हैं। कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा राफ्टिंग गाइड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। संवाद