फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth Front and police scuffle over burning of effigy

Kullu News: पुतला जलाने पर युवा मोर्चा और पुलिस छीनाझपटी

Wed, 22 Apr 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth Front and police scuffle over burning of effigy
कुल्लू। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस का घेराव कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, ढालपुर चौक में प्रदेश सरकार का पुतला जलाने को लेकर युवा मोर्चा और पुलिस के बीच खूब छीनाझपटी हुई। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमा गया।
विज्ञापन

इससे पहले अटल सदन कुल्लू से लेकर ढालपुर चौक तक भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ढालपुर चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला भी जलाया। हालांकि, पुलिस ने पुतले को बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की। आखिरकार कार्यकर्ता पुतले के बचे हुए टुकड़ों को आग लगाने में कामयाब हो गए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने कहा कि कांग्रेस जहां केंद्र में महिला विरोधी रही है, वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं को झूठे वादे कर ठगा है। प्रतिमाह महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने का वादा किया गया था, जो उन्हें आज तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक की लड़ाई जारी रहेगी। अन्य वक्ताओं ने भी महिला आरक्षण बिल के विरोध में कांग्रेस के रवैये पर सवालिया निशान उठाए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा से मनीषा सूद, पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया, रुचिन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed