{"_id":"6620f72444e77753600fe985","slug":"youth-from-chandigarh-who-came-to-visit-manikaran-dies-in-kullu-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, मौत
Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM IST
सार
चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए एक युवक की जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में मौत हो गई। युवक पुलगा से मणिकर्ण की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते में गिर गया और बेहोश हो गया। युवक को एंबुलेंस से उपचार को जरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में घूमने आए चंडीगढ़ के एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है जब युवक पुलगा से मणिकर्ण की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते में गिर गया और बेहोश हो गया। जिसे एंबुलेंस से उपचार को जरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक
बता दें कि युवक के साथ एक युवती भी थी। युवक का नाम मुकुल निवासी चंडीगढ़ बताया जा रहा है। अभी उसके पूरे पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कुल्लू अस्पताल भेजा गया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और परिवार के लोगों के आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।