फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Young men walked 10 km in the snow to reach police recruitment

Kullu News: बर्फ में दस किमी पैदल चल पुलिस भर्ती को पहुंचे नौजवान

Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Young men walked 10 km in the snow to reach police recruitment
कुल्लू के पुलिस लाइन बा​शिग में  पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे युवा।-संवाद
कुल्लू, लाहौल-स्पीति में 189 सड़कों पर बहाल नहीं हुआ यातायात
विज्ञापन

80 बिजली के ट्रांसफार्मरों के साथ 100 से अधिक गांवों में अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नौ दिन बाद भी कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिले में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट आया है। बाह्य सराज आनी-निरमंड की 69 पंचायतों के आम लोगों और युवाओं के लिए 10280 फीट ऊंचा जलोड़ी दर्रा परेशानी बन गया है।
शुक्रवार को कुल्लू में शुरू हुई पुलिस भर्ती के लिए बाह्य सराज के सैकड़ों युवक-युवतियों ने दो से तीन फीट बर्फ की मोटी चादर से लकदक जलोड़ी दर्रा को पैदल पार किया। उन्होंने सात से दस किमी तक पैदल सफर किया।
विज्ञापन

कई युवा वाया मंडी गाड़ागुशैणी और जंजहैली होकर पुलिस भर्ती में शामिल हुए। भर्ती 11 मार्च तक चलेगी। ऐसे में युवाओं का दो से तीन दिन तक आना-जाना लगा रहेगा। प्रदीप सिंह, सरोजनी ठाकुर, जगदीश ठाकुर, मोहित और संजू ने कहा पुलिस भर्ती में भाग लेने के लिए वह खनाग के माशनूनाला से लेकर वाया जलोड़ी दर्रा होकर सोझा तक पैदल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एनएच ने बर्फ हटाने का काम शुरू किया है, मगर बर्फ को जेसीबी के हटाया जा रहा है। कहा कि एनएच के पास न तो डोजर है और स्नो कटर की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला कुल्लू में 37 और लाहौल-स्पीति में 152 सड़कें अभी बर्फ के नीचे दबी हैं। दोनाें जिलाें में 80 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। लगभग 100 से अधिक गांव नौ दिनों से अंधेरे में हैं। इधर, कुल्लू शहर के गांधीनगर और सुल्तानपुर इलाके में अभी पानी की किल्लत चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 मार्च से अगले पांच दिनों तक फिर से कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि सड़क, बिजली और पानी की बंद स्कीमों को बहाल करने का काम जारी है। सभी एजेंसियों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed