{"_id":"67bf41588656fb5a1600e8c3","slug":"young-man-found-dead-in-toilet-fear-of-death-due-to-intoxication-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142097-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शौचालय में मृत मिला युवक, नशे से मौत होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शौचालय में मृत मिला युवक, नशे से मौत होने की आशंका
Wed, 26 Feb 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में नगर परिषद कार्यालय के समीप बने शौचालय में एक युवक मृत मिला है। उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चला पाया है।
आशंका जताई जा रही है कि नशे की वजह से उसकी जान गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप ही बने शौचालय में एक युवक मृत पाया गया। युवक को मृत देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अर्जुन बाना पुत्र संजीव राणा गांव रामपुर 17 मील के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद