{"_id":"67322fbffaecfc43fb039615","slug":"young-man-beaten-with-a-stick-in-kolibehad-kullu-news-c-89-1-klu1001-134583-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोलीबेहड़ में युवक की डंडे से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोलीबेहड़ में युवक की डंडे से पिटाई
Mon, 11 Nov 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। कोलीबेहड़ में घर लौट रहे एक युवक की बीती रात डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। युवक मौहल से अपने गांव डाबरी जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी गांव डाबरी, डाकघर मौहल, तहसील भुंतर और जिला कुल्लू ने कहा कि 10 नवंबर की रात को वह मौहल से अपने घर डाबरी जा रहा थे। कोलीबेहड़ से थोड़ा नीचे मोड़ पर पहुंचे तो दो लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें बिना बजह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के चलते उनके सिर और बाजू में चोटें आई हैं। उधर, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
--