फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   You will get measles number of houses built in the population

आबादी देह में बने मकानों का मिलेगा खसरा नंबर

Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
You will get measles number of houses built in the population
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति) हिमाचल में लोगों को अब आबादी देह में बने मकानों का स्वामित्व (मालिकाना हक) मिलने के साथ भूमि का पर्चा भी मिलेगा। खसरा नंबर के तहत लोगों को मकान के पर्चे उपलब्ध होंगे, जिसे लोग लोन लेने के लिए बैंकों में गिरवी रख सकेंगे। पहले आबादी देह में बने मकानों का लोगों को पर्चा नहीं मिलता था। इस कारण लोग लोन के लिए इन मकानों को बैंकों में गिरवी नहीं रख पाते थे।
केंद्र सरकार के स्वामित्व योजना के तहत हिमाचल के जनजातीय जिलों में आबादी देह क्षेत्र की बाहरी सीमाओं की निशानदेही का कार्य अंतिम चरण में है। राजस्व विभाग इस काम को अंजाम दे रहा है। निशानदेही होने के बाद सर्वे ऑफ इंडिया (भारतीय सर्वेक्षण विभाग) ड्रोन की मदद से आबादी देह गांव की बाहरी सीमाओं की तस्वीर खींच कर इसे कंप्यूटर की मदद से कागजों पर उतरेगा। इसके बाद गांव में लोगों के बने मकानों के साथ उनके आंगन और कब्जा किए गए क्षेत्र की सीमाओं की भी निशानदेही होगी। इससे पता चल पाएगा कि लोगों के पास मकान समेत आंगन के लिए कितने क्षेत्र पर कब्जा है।
विज्ञापन

सर्वे ऑफ इंडिया पूरे गांव के साथ व्यक्तिगत कब्जों का अलग से क्षेत्र निकाल कर राजस्व विभाग को सौंपेगा। हालांकि आबादी देह क्षेत्र का पूरा रिकॉर्ड पंचायत के पास मौजूद रहेगा। निशानदेही और नक्शा बनाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर आबादी देह गांव की भूमि को एक खसरा नंबर मिलेगा। बताया जा रहा है कि सर्वे ऑफ इंडिया करीब 50 लाख रुपये कीमत के अत्याधुनिक ड्रोन कैमरे से आबादी देह गांव की तस्वीर खींचेगा, जिसे चंडीगढ़ में कागजों में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम चरण में निशानदेही का काम: नरेंद्र
लाहौल-स्पीति के तहसीलदार नरेंद्र ने बताया कि घाटी में आबादी देह गांवों की निशानदेही अंतिम चरण में है। लाहौल-स्पीति में कुल 217 आबादी देह गांव मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मकान और कब्जा होने के बावजूद अब तक लोगों का इसका मालिकाना हक नहीं मिला है। निशानदेही के बाद लोगों को जमीन और मकान का स्वामित्व मिल जाएगा। खसरा नंबर मिलने के बाद मकान का पर्चा निकाल कर लोग बैंकों में जमा कर लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed