Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Yoga is important for physical and mental health: Dr. Rana

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग महत्वपूर्ण: डॉ. राणा

Fri, 26 Jun 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Yoga is important for physical and mental health: Dr. Rana
कुल्लू। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक संतुलन भी बना रहता है। यह बात राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में एनसीसी महिला बटालियन, एयर विंग, छात्रावास एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक महाविद्यालय के बास्केटबाल मैदान में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग और खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने से शारीरिक विकास के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक किरण ने एनसीसी कैडेटों को योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी और उनका अभ्यास भी करवाया। उन्होंने कैडेटों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रो. सरिता, प्रो. संगीता सहित 80 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed