फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   yachika got 438 marks in the Faculty of Arts

कला संकाय में याचिका ने लिए 438 अंक

Mon, 18 Apr 2022 09:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
yachika got 438 marks in the Faculty of Arts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के भुंतर स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा ने सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2021-22 का जमा एक का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसे पाठशाला के प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने निकाला। परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा।

कला संकाय में 147 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें याचिका ने 500 में से 438 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर खीमा देई ने 417 अंक प्राप्त किए, जबकि तुलसी देवी ने 398 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह वाणिज्य संकाय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रियंका ने 447 व कुसुम ने 426 और लता ने 418 अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें सूर्यांश ठाकुर ने 476 अंक अर्जित कर प्रथम, गंगा देवी ने 444 अंक से द्वितीय व पीयूष ठकुर ने 409 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने पाठशाला का अच्छा परिणाम रहने पर अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed