{"_id":"68bb1ebbed97fc71050d17be","slug":"workers-are-sweating-to-repair-power-lines-in-lahaul-kullu-news-c-89-1-klu1002-156315-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में बिजली लाइनें ठीक करने को पसीना बहा रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में बिजली लाइनें ठीक करने को पसीना बहा रहे कर्मी
Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में हुई मूसलाधार बारिश ने बिजली बोर्ड कर्मचारियों का खूब पसीना बहाया। भूस्खलन से कई जगह खंबे गिर गए हैं। इससे बिजली के तारों को भारी क्षति पहुंची है।
बिजली बोर्ड के कर्मियों को क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बिजली की सबसे अधिक परेशानी घाटी के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ और तिंदी के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। 25 अगस्त के बाद से उस क्षेत्र में बिजली नहीं है। बारिश के बीच सबसे अधिक बिजली की लाइनों काे नुकसान भी उस क्षेत्र में हुआ है। लगातार बारिश के बीच मयाड़ और तिंदी क्षेत्र में बिजली बहाल करने का काम भी बोर्ड के कर्मचारियों को आसान नहीं था। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रजत ने बताया कि वीरवार देर शाम को तिंदी के लिए बिजली की क्षतिग्रस्त लाइनों को कर्मचारियों ने ठीक कर दिया है। मयाड़ घाटी में लाइनों को ठीक करने का काम पुरजोर से चल रहा है। बता दें कि इस समय लाहौल घाटी के लोगों को थिरोट परियोजना से बिजली दी जा रही है।
--