{"_id":"63e28b37365b4a163345237d","slug":"worker-did-not-found-in-iceberg-no-clue-kullu-news-c-19-1-53560-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिमखंड में दबे कामगार को नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिमखंड में दबे कामगार को नहीं लगा सुराग
Tue, 07 Feb 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
लाहौल के छीका के गिरे हिमखंड में लापता कामगार की तलाश करते आईटीबीपी के जवान। संवाद।
केलांग/उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। दारचा-शिंकुला मार्ग पर छीका के पास गिरे हिमखंड में लापता युवक का सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार को आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सुरेश यारकी की अगुवाई में एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक तलाशी अभियान चला, मगर कोई पता नहीं लग पाया।
अब बुधवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। हिमखंड में दबे बीआरओ के कामगार को ढूंढने के लिए मंगलवार को आईटीबीपी की टीम सुबह ही रवाना हो गई थी। टीम दोपहर बाद ही मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया गया। घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी टीम को खाली लौटना पड़ा।
बता दें कि 5 फरवरी शाम को दारचा-शिंकुला मार्ग से बर्फ हटाते समय हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के तीन कामगार दब गए। इसमें से दो के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक व्यक्ति लापता है।
विज्ञापन
लापता की पहचान पासंग छेरिंग लामा (27) पुत्र लुंदूल लामा निवासी नेेपाल (वर्तमान में पतलीकूहल के रूप में हुई है। हादसे में मृतक राम बुद्धा का शव केलांग में रखा है। पुलिस और बीआरओ नेपाल से उसके परिजनों का इंतजार कर रहे हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि बुधवार को भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा। संवाद