फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Work was done in government offices, people also reached the market to shop

Kullu News: सरकारी दफ्तरों में निपटाया काम, खरीदारी करने बाजार भी पहुंचे लोग

Sat, 03 May 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Work was done in government offices, people also reached the market to shop
कुल्लू जिला में बम उड़ाने की आई मेल के बाद तलाशी अ​भियान में जुटा बम निरोधक दस्ता।-संवाद - फोटो : credit
कुल्लू के लोगों नहीं दिखा ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी का असर, रूटीन में चलता रहा काम
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी समय पर पहुंचे, लोग बोले- ऐसी धमकियों से डरने की जरूरत नहीं
गौरीशंकर
कुल्लू। ई-मेल से मिली बम धमाके की धमकी का लोगों में किसी तरह का खौफ नहीं दिखा। शनिवार को कार्यालयों में रूटीन की तरह सुबह से लोगों का बाजार और सरकारी दफ्तरों में आना-जाना लगा रहा। बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचे। दिनभर चहल-पहल रही।
उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच गए। दस बजे से सरकारी दफ्तरों की व्यवस्था शुरू हो गई। कामकाज निपटाने के लिए लोग भी कार्यालय पहुंचे। लोगों और दुकानदारों की मानें तो ऐसी धमकियां बार-बार आ रही हैं। यह किसी शातिर की प्रदेश के बाजार, पर्यटन कारोबार को चौपट करने की साजिश हो सकती है। सरकार-प्रशासन के साथ खुफिया एजेंसियों को ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के साथ एसडीएम, एडीएम, एसी टू डीसी, डीआरडीए, कृषि, बागवानी, रोजगार, आरटीओ, समाज कल्याण, विजिलेंस, पंजीयक सहकारी सभाएं, शिक्षा, आबकारी एवं कराधान, जिला परिषद, निर्वाचन विभाग सहित अन्य तमाम कार्यालयों में सुबह से नियमित कार्य चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसी धमकियाें से घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता बरतना जरूरी है। इस धमकी से कुल्लू में किसी तरह का कोई असर नहीं हुआ है। पूरा बाजार सामान्य रूप से चल रहा है। - विक्रम, दुकानदार, कुल्लू
--
लोग रूटीन की तरह शनिवार को भी बाजार आते रहे और खरीदारी करते दिखे। बम से उड़ाने की धमकी का कोई असर नहीं दिखा। बाजारों में भी दिन भर चहल-पहल रही। - विजय कुमार, कारोबारी
--
बाजार और सरकारी दफ्तरों में लोग सामान्य रूप से आते जाते रहे। लोगों में किसी तरह का खौफ नहीं दिखा। हमारा कारोबार भी पूरी तरह से सामान्य रूप से चलता रहा। - यादवेंद्र सिंह, दुकानदार, लोअर ढालपुर
--
जिस तरह प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में धमकियां देने का दौर चल रहा है। इससे लोगों को पता चल चुका है कि कोई कारोबार को प्रभावित करना चाहता है। - पवित्र सिंह, ज्वेलर, लोअर ढालपुर


--बाजारन के साथ सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोग दिनभर काम-काज निपटाने में व्यस्त दिखे। प्रशासन और पुलिस को सतर्कता से काम करने की जरूरत है। - निशा भारद्वाज, कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed