{"_id":"22aeca4c867aa5672f025134e1fd49d2","slug":"work-started-at-rohtang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग टनल के नार्थ पोर्टल में काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग टनल के नार्थ पोर्टल में काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/उदयपुर/ कुल्लू
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में मजदूरों की हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई। मजदूरों ने 15वें दिन नॉर्थ पोर्टल में काम करना शुरू कर दिया है। इससे बीआरओ ने रोहतांग टनल निर्माण कार्य में काफी राहत महसूस की है। हड़ताल के चलते पंद्रह दिन तक 75 मीटर खुदाई नहीं हो सकी। मजदूर के निकाले जाने के मामले को लेकर शिमला में वीरवार को लेबर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस पर कंपनी ने निकाले गए मजदूर को वर्कर के तौर पर रख लिया है। इसके बाद वर्कर यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लाहौल-स्पीति, पांगी घाटी के लोगों के साथ ही देश की रक्षा के लिए 8.8 किमी लंबी सामरिक महत्व की टनल बन रही है। इतने दिन तक काम बंद रहने से इसके निर्माण कार्य की समय अवधि पर फर्क पड़ेगा। वहीं, लाहौल के जनप्रतिनिधियों ने बीआरओ से इस मसले को जल्द सुलझाने की मांग की थी। उधर, बीआरओ के डायरेक्टर बीआर राव का कहना है कि हड़ताल के चलते करीब 75 मीटर खुदाई नहीं हो सकी है। बीते मंगलवार को हड़ताल संबंधी मामले को लेकर केलांग में प्रशासनिक और बीआरओ के अधिकारियों तथा वर्कर्स यूनियन के बीच बैठक हुई थी। अब मजदूरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। उधर, नॉर्थ पोर्टल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शिमला में लेबर कोर्ट में हुई सुनवाई के निर्णय के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। मजदूरों ने नार्थ पोर्टल में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन